What is Fuse in hindi




फ्यूज क्या है 

                               किसी सर्किट में फ्यूज एक बचाव यंत्र है जो वायरिंग को शार्ट सर्किट होने पर सर्किट को इलेक्ट्रिकल सप्लाई से अलग कर देता है तथा सर्किट को होने वाले नुकसान से बचाता है। सुरक्षात्मक एसेसरीज में फ्यूज़ सबसे प्रमुख है। अथवा हम कह सकते है कि किसी विधुत सर्किट का वह भाग जो सर्किट में असमान्य करंट आने पर सर्किट को सप्लाई से अलग कर देता है फ्यूज कहलाता है। फ्यूज के कुछ प्रकार  प्रकार है -

मिनी सर्किट ब्रेकर  -

               आजकल एम. सी. बी. फ्यूज के स्थान पर प्रयोग किया जा रहा है। ( mcb - mini circuit breaker) मिनी सर्किट ब्रेकर को आसानी से स्थापित किया जा सकता है।  यह ओवर लोड करंट के चौथे भाग पर ही सर्किट को तोड़ देता है।  इसमें फ्यूज बदलने की आवश्यकता नहीं होती केवल नोब ऊपर उठाने पर ही सर्किट पुनः शुरू हो जाता है।  इसके ऑफ  होने की स्थिति को देख कर दोष वाले सर्किट का पता चल जाता है। यह फ्यूज से कही जयादा सुरक्षित भी है।  यह देखने में सुन्दर भी लगते है।



इ. एल.सी.बी. - अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर 

                 जब किसी सर्किट में अर्थ  फाल्ट होता है तो अर्थिंग के कारण जमीं में आने वाले करंट की मात्रा काफी अधिक होती है इस स्थिति पर अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर ( E.L.C.B) सर्किट को तोड़ कर केवल मनुष्य को करंट लगने से ही नहीं बचाता अपितु सर्किट को सुरक्षा भी प्रदान करता है।
(RCCB - Residual Current Circuit Breaker) आर.सी.सी.बी. - रेजिड्युल करंट सर्किट ब्रेकर -               आर सी सी बी भी एक सुरक्षात्मक एसेसरीज है जो 30 ma से 300 ma तक की रेंज में उपलब्ध होता है है। यह बहुत जल्दी आपरेट होता है यह महंगा भी होता है यह  मेंन स्विच के स्थान पर प्रयोग किया जाता है यह काफी भरोसेमंद है।